पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा गिरफ़्तार,पार्टी से भी निलंबित

Ad
खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना से अपने विधायक और फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह को निलंबित कर दिया है। टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा के विधायक हैं। ‌टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। पार्टी ने राजा को कारण बताओ नोटिस देकर 10 दिन में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें -  इस तारीख से केदारनाथ में होगी हैली बुकिंग, जानिए किराया

हैदराबाद से गिरफ़्तार
मगंलवार सुबह भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे। हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें -  अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को आई यह बड़ी अपडेट


विरोध के बाद पुलिस सक्रिय
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इस वीडियो में टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें -  सल्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए उप निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल, को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान सम्पन्न होंगें
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999