बीजेपी सांसद का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक से सीने में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसें थम गईं।

यह भी पढ़ें -  Char dham yatra news : पंजीकरण तिथि से पहले आए तो वाहन का परमिट होगा निरस्त, पढ़े लें नया अपडेट

बता दें कि साल 2020 में वह राज्यसभा के सदस्य बने थे। इससे पहले वह यूपी की कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी रहे थे। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने प्रचारक थे। बीजेपी की सक्रिय राजनीति में आने से पहले वह सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं।

बलिया जन्मस्थान तो आगरा कर्मस्थली

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद खनन कार्य में लगे वाहनों को मिली यह बड़ी छूट .देखें आदेश

मूल रूप से बलिया के रहने वाले हरिद्वार दुबे लंबे समय से आगरा की राजनीति में सक्रिय थे। वह वर्ष 1969 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बन आगरा आए थे। तभी से यहां की राजनीति में जम गए। साल 1989 में आगरा छावनी से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1991 में भी जीते। कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए, लेकिन साल 2005 में खेरागढ़ विधानसभा से उपचुनाव लड़े, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999