भाजपा ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और खजानदास को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटाया

खबर शेयर करें -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और खजानदास को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर सादाब शम्स और राजेश कुमार को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की संस्तुति के बाद सादाब शम्स देहरादून और राजेश कुमार यूएस नगर को नया प्रवक्ता बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  SSP ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, Flying Hawk से की गई कार्रवाई का लिया जायजा

भाजपा ने कुल दस प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें मंयक गुप्ता, विनय गोयल, सुरेश जोशी, विनय रूहेला, विपिन कंथोला, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत, विनोद सुयाल, शादाब शम्स और राजेश कुमार के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इससे पहले विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विधायक खजान दास को भी प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी थी लेकिन अब दोनों को ही इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999