उत्तराखंड: चार्जिंग पर लगी स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, आग से घर का सामान हुआ राख।

खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर वार्ड दो स्थित टिनशेड में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। धमाके से धधकी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना से लगभग तीन लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वार्ड दो मोतीपुर निवासी शांति मंडल सिडकुल में मजदूर है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ टिनशेड के घर में रहती है। बुधवार की रात को सभी खाना खाने के बाद ई-स्कूटी को बरामदे में चार्ज पर लगाकर सो गए। बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे धमाके के साथ स्कूटी की बैटरी फट गई और घर में आग लग गई। अफरा तफरी में घर के सदस्य बाहर की तरफ भागे।

यह भी पढ़ें -  Air India Crash: क्या होता है Black Box ? मलबे में डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिला, जांच में कैसे करता है मदद?


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा कूलर, फ्रीज, पंखा, टीवी, फर्नीचर आदि सारा सामान जल कर रख हो चुका था। सुबह सूचना पर पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।


श्रीमद् भागवत गीता पर नहीं आई आंच

यह भी पढ़ें -  सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई होनी थी आज, जानिये क्या रहा

ई-स्कूटी की बैटरी फटने से जहां शांति के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं कमरे में बने मंदिर में रखी श्रीमद्भागवत गीता और देवी-देवताओं की तस्वीरों पर आंच तक नहीं आई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999