
लालकुआं। स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा खरीद रेट में 2 रुपये कम कर देने के बाद आक्रोश में आए खनन व्यवसाईयों ने तमाम गेटों में गौला निकासी बंद करने के बाद तमाम स्टोन क्रशरों में घुसकर जहां उनकी बिक्री रोक दी, वहीं स्टोन क्रशरों के गडढों में जाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
video link- https://youtu.be/F86GJz-daaU?si=b_Fz08vuEFCKZjIM
यह भी पढ़ें - नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने नगर पंचायत लाल कुआं के अधिकारियों के साथ गौशाला का किया निरीक्षण
खनन व्यवसाई बरेली रोड के तमाम स्टोन क्रशरों में गए और खूब बवाल काटा, कई स्टोन क्रेशरों ने अपने में गेट बंद कर दिए, तथा माल की बिक्री करने से इनकार कर दिया, खनन व्यवसाई प्रातः से दोपहर बाद तक तमाम क्रेशरों में घूम कर जबरदस्त प्रदर्शन करते रहे, उनमें स्टोन क्रशर संचालकों के खिलाफ गहरा असंतोष उभर रहा है।
ADVERTISEMENTS


