उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी बोलेरो,हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के रिखणीखाल तहसील में एक बोलरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत खूनीबढ़ निवासी सतपाल उर्फ कोमल पुत्र दलवीर सिंह वाहन को लेकर दुधारखाल से निकला था। जिसे कोटद्वार जाना था। वाहन में पीआरडी जवान मनवर सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी डोबरिया तहसील रिखणीखाल और जसबीर सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बगर तहसील रिखणीखाल उम्र 36 वर्ष भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन रिखणीखाल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्राम सिरवाना के पास पहुंचा तो वहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब सात बजे दी।

यह भी पढ़ें -  38th National games : आज हल्द्वानी में मशाल रैली का आयोजन, देख लें डायवर्जन प्लान

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। हादसे में जसवीर और मनवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सतपाल घायल हो गया। सतपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके इलाज के लिए कोटद्वार भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999