नाबालिग से दुराचार के दोनों आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल के गृह कार्य में मदद मांगने आई नौवीं की छात्रा से रिश्ते के 65 वर्षीय दादा ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान एक रिश्ते के ही ताऊ ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसके बाद रिश्ते के ताऊ ने भी छात्रा को वीडियो और फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और उससे दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस टीम ने 15 पेटी अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को और किया गिरफ्तार


पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना दो जून की है। पुलिस ने आरोपी जीवन सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह और राजेंद्र पुत्र मदन सिंह के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  राज्य के 13 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी


दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से रिश्ते के ताऊ ने होली के दौरान भी छेड़छाड़ की थी। तब भी मुंह खोलने पर उसे धमकी दी गई थी। इसी के चलते छात्रा ने उस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। दो जून को छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999