इस हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी मैक्स पर गिरे पहाड़ी से बोल्डर

खबर शेयर करें -

गंगोत्री हाईवे पर धरासू के पास बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। गनीमत रही की हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यात्रियों से भरी मैक्स के ऊपर गिरे बोल्डर
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान मैक्स में आठ यात्री सवार थे। सभी यात्री राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है मैक्स धरासू के पास से गुजर रहा था। अचानक वाहन के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर भारी भरकम बोल्डर आ गिरे।

यह भी पढ़ें - 

दूसरे वाहन से किया गंगोत्री के लिए रवाना
हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की किसी भी यात्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंगोत्री के लिए रवाना किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999