हल्द्वानी में फ्लाईओवर योजना के सर्वे के बाद लगा ब्रेक

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर लगातार बढ़ रही आबादी से महानगर का आकार ले रहा है। यहां की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। इससे शहर के मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने मुखानी से लालडांठ चौराहा और मंगलपड़ाव से तिकोनिया चौराहे तक फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए विभाग ने पिछले वर्ष फिजिबिलिटी सर्वे करवाया, जिसकी फाइनल रिपोर्ट अब तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट में फ्लाईओवर बनने से सामाजिक और आर्थिक नुकसान की आशंका जाहिर करते हुए अभी निर्माण नहीं किए जाने का सुझाव दिया गया है। ऐसे में विभाग ने शहर में फ्लाईओवर बनाने की योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। व्यापारियों का विरोध भी मुख्य कारण फ्लाईओवर निर्माण का व्यापारी शुरू से ही विरोध कर रहे थे। शहर के मुख्य बाजार के साथ ही सैकड़ों व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई थी। सर्वे रिपोर्ट में व्यापारियों के विरोध को भी फ्लाईओवर निर्माण नहीं किए जाने का मुख्य कारण चिह्नित किया गया है। चौराहों के चौड़ीकरण से मिलेगी राहत चौराहों पर लगने वाले जाम के स्थाई समाधान के लिए फ्लाईओवर नहीं बनने पर अब चौराहों के

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : जुलूस में जला रहे थे मशाल अचानक हुआ धमाका,देखें विडियो

चौड़ीकरण से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए अधिकांश चौराहों पर चौड़ीकरण का काम किया जा रहा। वहीं अन्य चौराहों के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। कोट – फ्लाईओवर निर्माण के सर्वे के आधार पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट फाइनल कर ली गई है। आर्थिक, सामाजिक आंकलन के अनुसार अभी निर्माण नहीं किया जाएगा। प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999