ब्रेकिंग-प्लेन क्रैश, 5 की मौत; 19 लोग थे सवार

खबर शेयर करें -

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक बड़ा विमान हादसा (Nepal Plan Crash) हो गया. इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों की मौत की खबर है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बुधवार काठमांडू में एक एयरपोर्ट (Kathmandu Airport) पर हुए विमान हादसे में मारे गए पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का विमान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा था, तभी उड़ान भरते समय यह हादसे का शिकार हो गया. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट पर धुएं के गुबार के साथ भीषण आग देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिलाओं और किशोरियों के लिए लगा मेडिकल शिविर, 2 अक्टूबर तक ले सकते हैं लाभ

कैसे क्रैश हुआ प्लेन, जानें

शुरुआती जानकारी के मुतकाबिक, उड़ान भरने के दौरान विमान फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है. उड़ान भरने के दौरान विमान फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है. इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जल्द से जल्द विमान में लगी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि अन्य यात्रियों का पता चल सके.

यह भी पढ़ें -  खनन निदेशक राजपाल लेघा के निर्देश पर कार्रवाई,स्टोन क्रशर के ई-रवन्ना पोर्टल को अग्रिम आदेश तक निलंबित

पोखरा जा रहे 19 लोग हादसे का शिकार

प्लेन में चालक दल और तकनीकी कर्मचारियों समेत 19 लोग सवार थे, जो पोखरा जा रहे थे. एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने NDTV को बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर रनवे से फिसलने के बाद विमान में आग लग गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,डीएम ने परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999