कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को मिली हरी झंडी, आज दून आ रहे हैं सीएम धामी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होने वाले कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को भाजपा हाईकमान से मंजूरी मिल गई है। मंगलवार देर रात सीएम धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।


इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जिसके बाद ये बात सामने आई है कि कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को हरी झंडी मिल गई है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी तस्वीर,केंद्र सरकार ने चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल के लिये 623 लाख की धनराशि की जारी

कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड में होने वाले कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर बीते तीन दिनों से चर्चाओं के बाजार गर्म है। सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद से ये चर्चाएं और ज्यादा तेज हो गई हैं।

सीएम धामी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने मंगलवार को देर रात नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिल गई है।

यह भी पढ़ें -  गौला, नन्धौर समेत इन नदियों के खनन को लेकर उत्तराखंड शासन से आया यह महत्वपूर्ण आदेश

आज दून आ रहे सीएम धामी
कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को की लिस्ट लेकर सीएम धामी आज देहरादून वापस लौट रहे हैं। बता दें कि मंत्रिमंडल में विस्तार और दायित्व वितरण के विषय लंबे समय से लटकते आ रहे हैं। अब इसको हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रियों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन

प्रदेश में चर्चाएं हुई और भी तेज
सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। जहां एक ओर मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में ऑपरेशन लोटस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो रही है। विपक्ष भी उत्तराखंड में किसी बड़े फेरबदल की आशंका जता चुका हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999