कैबिनेट बैठक आज,इन अहम मसलों पर होगी चर्चा

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज सोमवार को होने जा रही है। धामी कैबिनेट की ये बैठक अपराह्न तीन बजे से देहरादून स्थित सचिवालय में होगी।


इस बैठक में सरकार कई प्रस्तावों को लेकर चर्चा कर सकती है। इस बैठक में अनुपूरक बजट पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि राज्य कैबिनेट आज सरकारी विभागों में नियुक्तियों के लिए होनी वाली परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून को अपनी मंजूरी दे दे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल -यहां रेलवे प्रशासन ने दिया अतिक्रमणकारियों को एक हफ्ते में जगह खाली करने का समय


वहीं माना जा रहा है कि सौंग बांध परियोजना से प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर भी लेकर चर्चा हो सकती है। यही नहीं अलग अलग विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर चर्चा हो सकती है।


राज्य की धामी कैबिनेट शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचाराधीन है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999