भाजपा पदाधिकारियों से कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया संवाद, कांग्रेस पर भी कसा शिकंजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में भाजपा संगठन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जिलों के प्रवास कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिलों में जाकर जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से संवाद किया।

यह भी पढ़ें -  दीपक रावत ने शनिवार को जी-20 के व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद भी फरियादियों से मिले।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री द्वारा सभी मंत्रियों को 6 कार्यक्रम किए गए हैं, जिसमें जिलों में जाकर संवाद करना है। लगातार पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी पर धन सिंह रावत ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सबसे ज्यादा गुटबाजी अगर कहीं है तो वह विपक्षी पार्टी कांग्रेस में है, उन्होंने कहा कि वहां तो यह हालात हैं कि विधायकों के धरनों पर ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं जाते हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999