संदिग्ध हालात में खुदकुशी मामले ने लिया नया मोड़, साजिश की आशंका जताई

खबर शेयर करें -



किच्छा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरऊ निवासी 20 वर्षीय छात्र नीरज की संदिग्ध हालात में खुदकुशी मामले ने नया मोड़ ले लिया है।नीरज बी.टेक का छात्र था और पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।बताया जा रहा है कि उसने अंग्रेजी विषय में कमजोर होने के चलते आत्महत्या की लेकिन परिवारजन इस वजह से संतुष्ट नहीं हैं।

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर नीरज के परिजनों से मुलाकात की इस दौरान परिवारजनों ने खुदकुशी के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई और न्याय की मांग की।विधायक बेहड़ ने कहा नीरज को विश्वविद्यालय में मेरिट के आधार पर दाखिला मिला था जो उसकी काबिलियत का प्रमाण है केवल अंग्रेजी में कमजोरी आत्महत्या की वजह नहीं हो सकती।विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा आरक्षण
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999