कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सुनीं स्थानीय जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समस्या को जल्द निस्तारण करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

आज सोमेश्वर विधानसभा से विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ताकुला मंडल के ताकुला,बसौली गांव पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने सभी माताओं, बहनों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्र भ्रमण आगमन पर स्थानीय जनता की जनसमस्यायों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें -  पुलवामा में बड़ी सड़क दुर्घटना, बस एक्सीडेंट में हुई 4 की मौत

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, मेरे द्वारा सभी को आश्वस्त कराया गया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। सडक, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव साशन को भेजे जा चुके हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू होंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर प्यार व सम्मान दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों एक भाई ने बहनोई के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, भगवती डंगवाल, रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कोविड-19 से ग्रसित मरीजों को उपचार किए जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति पर नजर रखने व कोविड-19 प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर सेंथिल पांडियन आईएएस को स्टेट नोडल ऑफीसर बनाया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999