हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, घायलों का हाल जानने हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री

खबर शेयर करें -

haridwar news

Mansa Devi Stampede : मनसा देवी में भगदड़ मामले पर मुक्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिए हैं। बता दें रविवार सुबह हुए हादसे में अभी तक छह लोगों की मौत हुई है। जबकि 35 लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायलों का हाल जानने हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी घायलों का हाल जानने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। मंत्री ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। साथ ही जानकारी दी की गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए घायलों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

मृतकों का विवरण

  • आरुष (12) पुत्र पंकज निवासी उत्तर प्रदेश
  • विशाल (19) पुत्र नंदन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश
  • विक्की(18) पुत्र रिक्का राम सैनी निवासी उत्तर प्रदेश
  • विपिन सैनी (18) पुत्र रघुवीर सिंह सैनी निवासी काशीपुर
  • वकील पुत्र भरत सिंह निवासी उत्तर प्रदेश
  • शान्ती पानी निवासी उत्तर प्रदेश

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मनसा देवी में हुई घटना के बाद मृतक और घायलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के नम्बर 01334-223999, 9068197350 और 9528250926 पर संपर्क किया जा सकता है, जबकि राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के नम्बर 0135-2710334, 2710335, 8218867005 और 9058441404 पर भी सहायता ली जा सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999