तेंदुआ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में फंसा मुर्गा चोर, मुर्गे के लालच में पूरी रात पिंजरे में रहा कैद

खबर शेयर करें -

एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तेंदुआ पकड़ने के लिए गुलदार के लिए लगाए गए पिंजरे में इंसान फस गया मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया दरअसल, वन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था

इसके लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गे को रखा गया था, लेकिन पिजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक इंसान फंस गया. लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गांव विसुंधरा में पिछले दिनों तेंदुआ ने छुट्टा गोवंश के साथ पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। डीएफओ के निर्देश पर वन रेंजर तेजबहादुर सिंह की अगुवाई में गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल पिछले तीन दिनों से लगा रखा है। वन कर्मियो ने नया तरीका अपनाते हुए पिंजरे में मुर्गे को छोड़ दिया, ताकि तेंदुआ इसे अपना निवाला बना ले और फिर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाए। बताया गया कि शाम को वन टीम खाना खाने के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही एक ग्रामीण पिंजरे के पास जा पहुंचा जहां मुर्गे पर उसकी नियत खराब हो गई है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बाहर से आने वालों की होगी कोरोना जांच


ग्रामीण ने पिंजरे से मुर्गा निकालने की कोशिश की तो वह खुद पिंजरे के अंदर कैद हो गया। गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति पिंजरे में फंसा हुआ है। पास जाकर देखा तो उसकी गांव निवासी के रूप में उसकी पहचान हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उक्त ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 11वे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी ने ली शपथ, 11 नेताओं को बनाया मंत्री


सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला. ग्रामीण सुधीर ने बताया कि तेंदुए से परेशान होकर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में जाल और पिंजरा लगाया था, जिसमें देर रात मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण फंस गया. पूरी रात जाल में ही काटनी पड़ी. सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की मदद से युवक को निकाला।

Advertisement