जल्‍द बांटे जा सकते हैं दायित्व, सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद सुगबुगाहट तेज

खबर शेयर करें -

विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में दिए जाने वाले दायित्वों का वितरण स्वतंत्रता दिवस से पहले हो सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे और रविवार को उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई उनकी मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी। धामी मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  यहाँ राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशो ने दिनदहाड़े रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में डाली डकैती, इतने करोड़ के गहने साफ

इसके साथ ही सरकार द्वारा दायित्वों का वितरण भी किया जाना है। इसे लेकर विधायकों के साथ ही वरिष्ठ नेता टकटकी लगाए हैं। मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरे और उनकी पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात से उनकी उम्मीदों का सागर भी हिलोरें ले रहा है।

अमृत महोत्सव के अवसर पर दायित्व की सौगात दे सकते हैं धामी
समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में दायित्व वितरण के संबंध में चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  मोटरसाइकिल में सागौन के लट्ठों का अवैध अभिवहन करने के आरोप में 2 युवकों को सागौन के लट्ठों के साथ पकड़ा

ये भी माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री इस बारे में निर्णय लेकर पार्टी नेताओं को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर दायित्व की सौगात दे सकते हैं।

आज राष्ट्रपति और गडकरी से मिलेंगे धामी
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर प्रचंड जीत के लिए उन्हें शुभकानाएं देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का साढ़े 11 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बैठक का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में गुलदार का आतंक, कई पशुओं को बना चुका है निवाला, ग्रामीणों में दहशत

समझा जा रहा है कि इस दौरान वह राज्य में विभिन्न सड़कों के साथ ही पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत रोपवे परिवहन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999