कार चालक ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, एक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -



उधम सिंह नगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कार चालक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।


कार चालक ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर
हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (20) पुत्र सोनाथ सिंह निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति एग्रीलोन फैक्टरी में शटरिंग का काम करता था। देर शाम वह ड्यूटी के बाद अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान करनपुर रोड पर बैजनाथपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौधाम हल्दूचौड़ से हरि नाम कीर्तन के साथ भव्य विराट शोभायात्रा __ देखे विडियो

हादसे में एक की मौत, दो घायल
घटना की सूचना पाकर पलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अमित पुत्र हरपाल सिंह निवासी ठाकुरद्वारा और शेर सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी मोहिउद्दीनपुर माफी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999