सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

खबर शेयर करें -


काशीपुर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बंगाली कॉलोनी, हेमपुर इस्माइल निवासी आशु पुत्र बुद्धसेन ने कहा है कि उसका छोटा भाई अजय कुमार 31 अक्तूबर 2024 को अपनी बाइक से लोहियापुल ग्राम बरखेड़ी से अपने घर आ रहा था।

बरखेड़ी-बरखेड़ा राजपूत मार्ग पर कैमिकल फैक्ट्री के पास शाम 6.30 बजे आलू फार्म की ओर से आ रही बाइक के चालक ने भाई की बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी । इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशु की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना सरकार का लक्ष्य है इसके लिए तीन बिंदुओं सरलीकरण,समाधान, व निस्तारण पर फोकस
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999