पॉस्को समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज ,प्रत्याशी को भी नोटिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला की गांधी नगर में हुई सभा में नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी गई।इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि बिना अनुमति सभा करने पर प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है।

भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला ने बीती शाम गांधीनगर में सभा की। इस रैली में हंगामा हो गया। पुलिस ने बलप्रयोग कर भीड़ को तीतर-बीतर किया। इस बीच सभा में शामिल किशोरी से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ भी कर दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। मामले में ‌शिवम, सुंदर, राज, सौरभ, मुकुल व राजा को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर पॉस्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर नियमों का उल्लंघन कर रैली करने पर भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  वन गुर्जरों को हटाए जाने पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 23 अक्टूबर को अगली सुनवाई।