CBSE Results 2025: 12वीं में खुशी शेखावत और शावी जैन ने किया टॉप, मिले 499 मार्क्स

खबर शेयर करें -

CBSE-Board-Result-2025-12 th topper

CBSE Results 2025: काफी लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई 2025 को सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025(CBSE Results 2025) घोषित कर दिया हैं। जिसमें बुलंदशहर में भी बेटियों ने कमाल कर दिया है। 12वीं में शामली की छात्रा शावी जैन ने ऑल इंडिया में टॉप(CBSE 12th Topper 2025) किया है। शावी को 500 में से 499 अंक मिले हैं। शावी शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। तो वहीं प्रिंस एकेडमी की खुशी शेखावत को भी 499/500 अंक मिले है।

CBSE Results 2025: 12वीं में किसने किया टॉप? CBSE 12th Topper 2025

CBSE Result 2025 में शामली की शावी और खुशी शेखावत को 499/500 अंक मिले है। इन दोनों ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। खुशी के मार्क्स की बात करें तो हिस्ट्री में 100/100, ज्योग्राफी में 100/100, पॉलिटिकल साइंस में 100/100, पेंटिंग में 100/100 और इंग्लिश में 99/100 अंक प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें -  सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के सतत प्रयासों से टूटी प्रशासनिक चुप्पी — अब माताओं को नहीं भटकना पड़ेगा

बुलंदशहर में भी बेटी ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डीपीएस स्कूल की छात्रा रिदिमा सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.6 प्रतिशत हासिलकिए है। 500 में से 498 अंक लाकर उन्होंने जिले का नाम रोशन कर दिया है। साथ ही जिले में टॉप भी किया है। उन्होंने इग्लिंश, गणित समेत चार विषय में 100 अंक हासिल किए है। उनके केवल इतिहास में 98 अंक मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  नशे के आदि एक किशोर ने अपनी मां पर पाटल से किया हमला,चाची की हत्या,पढ़े खबर

आप CBSE रिजल्ट 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर cbseresults.nic.inresults.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999