हल्दूचौड़- सेना भर्ती में असफल रहने से डिप्रेशन में गए मेधावी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ न्यूज- फौज में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना देख रहे एक मेधावी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र के जग्गी गांव निवासी पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल का इकलौता पुत्र करन कांडपाल (24 वर्ष) लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बार-बार असफल रहने और चयन न हो पाने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था।

परिजनों ने बताया कि करन ने इसी वर्ष बीएससी की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। महाविद्यालय प्राध्यापकों के अनुसार वह पढ़ाई में मेधावी, शांत स्वभाव और खुशमिजाज छात्र था। करन भारतीय सेना में भर्ती होकर सेवा करने के लिए बेहद उत्साहित रहता था और कई बार भर्ती प्रक्रिया में भी शामिल हुआ, लेकिन सफल न होने के कारण मानसिक तनाव में रहने लगा। कॉलेज प्रशासन ने उसकी कई बार काउंसलिंग भी कराई थी।

यह भी पढ़ें -  सर्राफ मंडल की प्रदर्शनी में पहुंचे CM, बोले पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

गत दिवस अचानक करन के पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत ही उसे डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

करन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते पुत्र के निधन से जहां घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भगवती-माइक्रोमैक्स में अविधिक ले-ऑफ रद्द करवाने, न्यूनतम वेतनमान लागू करवाने; दलजीत सिंह को जारी गुंडा एक्ट की नोटिस रद्द करने और फैक्ट्री में मज़दूर हादसों पर रोक लगाने आदि के मांगों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; डीएम को ज्ञापन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999