Uttarakhand Weather: सुबह कोहरा, रात में पाला… बागेश्वर में छह डिग्री तक गिरा पारा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में मौसम में बदलाव से सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

दिन में धूप से राहत, सुबह-शाम ठंड का असर। जागरण
दिन में धूप से राहत, सुबह-शाम ठंड का असर। जागरण

बागेश्वर। मौसम में लगातार बदलाव के बीच तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहता है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें -  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मौन जुलूस निकाला

दिन में धूप निकलने पर तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, जिससे कुछ राहत मिलती है। हालांकि, सुबह और शाम की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के बीच सुबह घाटियों में कोहरा और रात में पाला पड़ रहा है। सुबह बाहर निकलने वालों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

बदलते मौसम से परेशानी

बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को बदलते मौसम से अधिक परेशानी हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे हैं। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी तथा हाथ-पांव और कमर में दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए यह मौसम विशेष रूप से संवेदनशील है।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार संग के उत्तराखंड अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह धराशायी

सुबह का कुहरा और ठंडी हवा सांस संबंधी तकलीफ बढ़ा सकती है। दिन और रात के तापमान में अंतर भी सेहत पर असर डाल रहा है।

जिला अस्पताल के डा. गिरिजा शंकर जोशी ने सुबह-शाम ठंड से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बुजुर्गों और सांस के रोगियों से विशेष सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह की ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं, काठगोदाम और किच्छा में खाली पड़े रेल भूखंडों पर कब्जा दिलाने को लेकर लालकुआं के व्यापारी से लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज,
Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999