अमेठी में दलित परिवार की हत्या करने वाला आरोपी चंदन गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के कारण खत्म की 4 जिंदगी

खबर शेयर करें -
Chandan, the accused who murdered Dalit family in Amethi, arrested

यूपी के अमेठी में गत दिवस को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक शिक्षक, उसकी पत्नी और उसके दो छोटे बच्चों यानी पूरे परिवार की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं अब खबर सामने आई है कि अमेठी में परिवार की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी चन्दन वर्मा गिरफ्तार हो चुका है। यूपी एसटीएफ की टीम ने आरोपी को दबोच लिया है।

घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक,यूपी एसटीएफ ने घेराबंदी करने के बाद अमेठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के लोग आसपास के सभी रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। 4 जिलों के सहयोग के बाद आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के लोग आसपास के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर तैनात थे। 4 जिलों के सहयोग के बाद आरोपी चंदन वर्मा को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ देर रात तक आरोपी को वापस अमेठी लेकर आ सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में शराब दुकान पर छापा… ओवररेटिंग पकड़ में आते ही कार्रवाई

क्यों की हत्या?

बताया जा रहा है कि मृतक सुनील भारती की पत्नी पूनम का चंदन वर्मा के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी को सुनील को भी थी। सुनील ने पत्नी पूनम और चंदन को साथ में पकड़ लिया था। इसके बाद सुनील ने पूनम के साथ पिटाई की और उसे चंदन से दूर रहने के लिए कहा। सुनील के कहने पर पूनम ने चंदन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें -  दून में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक

वहीं जब पूनम ने चंदन से दूरी बनाई तो वह बौखला गया। पुलिस को चंदन के फोन में एक स्क्रीमशॉट भी मिला है जिसमें लिखा था कि पांच लोगों की हत्या होगी। ये स्टेटस वाट्सऐप पर 12 सितंबर को लगाया गया था।

अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार को घर में घुसकर मारने वाले चंदन वर्मा ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने मृतक प्रेमिका से बिगड़े संबंधों के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है

यह भी पढ़ें -  Kedarnath : चौथे दिन अब तक 500 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, सीएम धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999