मुख्यमंत्री धामी ने फिर जीता युवाओं का दिल, धरनास्थल पर पहुंचकर मान ली सभी मांगें

खबर शेयर करें -

देहरादून। युवाओं के धरने के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद पहुंचे और मौके पर ही सभी मांगों को मानते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए युवाओं द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर विशेष कार्य किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि “यह चर्चा मैं चाहूं तो दफ्तर में भी कर सकता था, लेकिन अपने भाई-बहनों और बच्चों के बीच आकर उनकी बात सुनना मेरा कर्तव्य है। मैं आप सबके साथ हूं।”

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दो महिला यूट्यूबरों के बीच सड़क पर विवाद, चौपाटी बाजार में गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चालान


मुख्यमंत्री के इस कदम से धरने पर बैठे युवाओं में उत्साह और विश्वास की नई लहर दौड़ गई। युवाओं ने धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सचमुच जनता के मुख्यमंत्री हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999