मुख्यमंत्री धामी चले दिल्ली ,प्रधान मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से होगी मुलाकात

खबर शेयर करें -

राज्य के नए मुख्यमंत्री इस समय अपने दिल्ली के दौरे पर हैं और वह इस दौरान राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11ः45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा अपराह्न 01 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 03 बजे गृह मंत्री अमित शाह से तथा सांय 05 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करेंगे।मुख्यमंत्री सांय 05ः20 बजे केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय से तथा सांय 06 बजे केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी भेंटवार्ता प्रस्तावित है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  वन विभाग अब इन 23 नदियों से हटाएगा अतिक्रमण, ये नदियां की चिन्हित।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999