Jolly LLB 3 Worldwide Collection: नवरात्रि पर रिकॉर्डतोड़ कमाई!, 5 दिन की कमाई से तोड़ दिया इस बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -

jolly-llb-3-advance-booking

‘जॉली एलएलबी-3’ सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो काफी अच्छा कर रही है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी का ये कोर्टरूम ड्रामा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देश के साथ-साथ फिल्म को विदेशों में भी फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है। अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 5वें दिन ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2025 बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ओपनिंग की थी। महज चार दिनों के अंदर ‘जॉली एलएलबी-3 ने ग्लोबली 83 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया। तो वहीं पांचवें दिन की कमाई से इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने 15 दिन पहले रिलीज हुई ‘बागी 4’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर जनरेटर से टकराई, तीन की मौत

Jolly LLB 3 Worldwide Collection: नवरात्रि पर रिकॉर्डतोड़ कमाई!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में जॉली एलएलबी 3 ने पांच दिनों में करीब 91 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तो वहीं बागी 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 77.41 करोड़ के आस-पास रहा है। 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए अब जॉली एलएलबी को केवल 9 करोड़ की कमाई और करनी है।

  • वर्ल्डवाइड 91 करोड़
  • ओवरसीज 21.15 करोड़
  • सिंगल डे मंगलवार 8 करोड़
  • इंडिया नेट 65.61 करोड़
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शादी के दिन निकली दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, सबके उड़े होश ,आगे क्या हुआ जाने हमारी रिपोर्ट में
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999