उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

खबर शेयर करें -

रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

रामनगर। दशहरे की रात रामनगर क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना कोसी बैराज के पास दो बाइकों की भिड़ंत में हुई, जबकि दूसरी घटना हाथीडंगर क्षेत्र में सामने आई, जहां सिंचाई विभाग की नहर में एक छात्र का शव मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) ने फिर चलाया रानीबाग चित्राशिला घाट में सफाई अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसी बैराज के पास दशहरे की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 वर्षीय भावेश जोशी पुत्र दीपक जोशी की मौत हो गई। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि भावेश का साथी अमन लखनपुर सवार निवासी था, जबकि दूसरी बाइक पर योगेश भट्ट सवार था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ प्रॉपर्टी डीलर का शव इलाके में मचा हड़कंप।

वहीं, दूसरी घटना हाथीडंगर क्षेत्र में हुई। यहां सिंचाई विभाग की नहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। मुकुल कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  नशेड़ियों की करामात से नैनीताल की मॉलरोड के एक गोदाम में धधकी आग, काबू पाया

दशहरे की रात हुए इन दोनों हादसों से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999