हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज से युवक की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने होटल के कमरे से दवाएं बरामद की हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि साथ मौजूद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गौलागेट, राजपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक पेशे से पेसमेकर सेंटर में कार्यरत था। उसकी कई साल पहले शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी 30 वर्षीय महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें -  बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपडेट हो जाएगा आधार कार्ड, बस करना होगा ये काम- UIDAI aadhar card update

मंगलवार शाम महिला दिल्ली से बस के माध्यम से हल्द्वानी पहुंची थी। इसके बाद दोनों ने शहर के एक होटल में कमरा लिया। बताया जा रहा है कि रात में युवक ने शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन किया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।नक्शे देखें

महिला ने होटल स्टाफ की मदद से युवक को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। होटल के कमरे से दवाएं भी बरामद की गई हैं।

यह भी पढ़ें -  रवि बडोला हत्याकांड मामले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर

महिला हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसएचओ विजय सिंह मेहता के अनुसार, महिला भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

वहीं, एचओडी फॉरेंसिक डॉ. एके सिंह ने प्रारंभिक तौर पर शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -  आईआईटी रुड़की की टीम ने लिया गौला पुल का जायजा

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियां और अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999