देवर और भांजे को चकमा देकर रेलवे स्टेशन से प्रेमी संग भागी नवविवाहिता

खबर शेयर करें -

रेलवे स्टेशन से एक नवविवाहिता अपने देवर और भांजे को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। टिकट विंडो के सामने लंबी लाइन होने पर उसने दोनों को सामान देखने का कहा और टिकट लेने चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो देवर और भांजे ने परिवारवालों को सूचना दी। जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह एक युवक के साथ बाइक से जाते हुए नजर आई। जीआरपी ने युवती के पिता की शिकायत पर युवती के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बता दें कि भिंड के मेहगांव की रहने वाली 22 साल की एक युवती की शादी दो महीने पहले शिवपुरी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। दीपावली के पहले वह अपने माता-पिता से मिलकर आने का कहकर गई थी। उसे लेने के लिए उसका देवर अपने भांजे के साथ मेहगांव पहुंचा। शुक्रवार को तीनों बस से मेहगांव से ग्वालियर पहुंचे। उन्हें शिवपुरी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए तीनों पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुए। यहां टिकट की लाइन काफी लंबी थी। भीड़ देखकर भाभी ने कहा कि महिलाओं की लाइन छोटी है। तुम दोनों सामान देखो, मैं टिकट लेकर आती हूं। वह बाहर निकली और सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक पर खड़े युवक के साथ चली गई। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर देवर ने अपने और भाभी के घर पर कॉल किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी अपडेट।।।

मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी के एसआई उमेश मिश्रा ने बताया कि एक नवविवाहिता 2 लड़कों के साथ आई थी। इनमें एक की उम्र 15 और दूसरे की उम्र 18 साल के लगभग है। युवती की उम्र भी 20-22 की रही होगी। वह टिकट विंडो पर आई। उसका नंबर आया ही था कि उसने उल्टी आने का बहाना किया और वहां से बाहर निकल गई।

यह भी पढ़ें -  ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य शिविरों से बढ़ाई गई निगरानी

डीएसपी रेल शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सर्कुलेटिंग एरिया में लगे सीसीटीवी में एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिख रही है। नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर जीआरपी ग्वालियर ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999