बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अमनदीप विर्क के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन

खबर शेयर करें -

कांग्रेस रुद्रपुर के नगर महामंत्री रहे अमनदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। शहर विधायक शिव अरोरा और मंडल महामंत्री सुशील यादव की मौजूदगी में हुए भव्य कार्यक्रम में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

आपको बताते चलें कि अमनदीप सिंह विर्क लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। पार्टी ने उन्हें नगर महामंत्री के पद से नवाजा था। कांग्रेस के टिकट पर वह नगर निगम का चुनाव भी लड़े लेकिन कुछ दिनों से वह कांग्रेस की रीति- नीति को लेकर संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। शिव अरोरा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनका रुझान भाजपा की ओर हो गया था। आज बिगबाड़ा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अमनदीप को सदस्यताग्रहण कराई गई। अमनदीप विर्क के साथ ही तनवीर विर्क, मनराज ,अर्जुन, सुरजीत सिंह, शाहरुख खान, शाकिर खान, सुखप्रीत, हरप्रीत सिंह, अनंत विर्क, नरेंद्र सिंह, प्रदीप, सर्वजीत, प्रदीप मेहता आदि ने भी सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने किया। तलवार भेंट कर और पगड़ी बांधकर विधायक शिव अरोरा का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -  12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली ने कहा कि अमनदीप विर्क के पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने अमनदीप को युवा नेता बताते हुए कहा कि उनके आने से निश्चित तौर पर पार्टी को बल मिलेगा। अरोरा ने कहा कि अमनदीप समाज सेवा के तौर पर लंबे समय से गरीबों और असहाय लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सोच और दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले हैं, निश्चित तौर पर इससे भारतीय जनता पार्टी अगले 50 सालों तक देश पर राज करेगी। उन्होंने राजकुमार ठुकराल पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को मां कहने वाले पार्टी के साथ गद्दारी कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, ऐसे गद्दारों को जनता ने सबक सिखाया। उन्होंने अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया।

यह भी पढ़ें -  सीएम रावत द्वारा की गई घोषणा की प्रगति से संबंधित बागेश्वर के डीएम ने वीसी के माध्यम से समीक्षा की

इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनमोल विर्क, ममता त्रिपाठी, ललित बिष्ट, मोहित कक्कड़, कुलविंदर सिंह और कोऑपरेटिव चेयरमैन परविंदर सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999