उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर

खबर शेयर करें -


रामनगर (नैनीताल ) कॉबैट सिटी रामनगर के देहात इलाके मे आज सुबह जिला प्रशासन ने दो अवैध मजारों को धामी सरकार ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.।

इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने यहॉँ दो हफ्ते पहले नोटिस चस्पा किए थे।
एडीएम विवेक राय ने बताया कि एसडीएम गोपाल चौहान के नेतृत्व मे प्रशासनिक टीम ने दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र कि अवैध धार्मिक सारंचनाओं का सर्वे किया था और वहां नोटिस दिए थे, नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद आज दो सरंचनाओं को अवैधमानते हुए उन्हें हटा दिया है।
श्री राय ने बताया कि साँवलदे और बसई की 2 अवैध मजारों को हटाया गया है।
उल्लेखनीय है कि धामी सरकार ने पिछले कुछ माहौ से सरकारी भूमि पर इसतरह से बनी 602 अवैध मजारों को ध्वस्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्पष्ट रूप से कह चुके है कि राज्य मे नीली हरी चादर डाल कर सरकारी जमीनों को कब्ज़ा करने का खेल नहीं चलने दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  VIdeo-लालकुआं श्रमिक बस्ती में हुआ भीषण अग्निकांड,कई झोपड़ियां एवं दुकानें जलकर हुई राख,देखे video
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999