उत्तराखंड- गंगा में बैठकर शराब पी रहे पर्यटकों का वीडियो वायरल, स्थानीय युवाओं ने जताया विरोध

खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश न्यूज़- गंगा नदी में बैठकर शराब पीते कुछ पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्थानीय युवक पर्यटकों को गंगा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए उनके इस कृत्य का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में तीन पर्यटक गंगा नदी के किनारे मौजूद हैं, जिनमें से एक युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में शराब की बोतल और ग्लास भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह चलते समय लड़खड़ाकर गिरता हुआ भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें -  दीवाली पर कुमाऊं में गन्ने से क्यों बनाते हैं लक्ष्मी?, 400 साल पुरानी है परंपरा

स्थानीय युवाओं ने जताई नाराजगी

वीडियो में स्थानीय युवक पर्यटकों को समझाते हुए कहते हैं कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर बैठकर शराब का सेवन करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। युवाओं ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन यहां की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -  युवक महिला और दो बेटियों को लेकर फरार, तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पर्यटकों ने मानी गलती

स्थानीय युवाओं की आपत्ति और समझाइश के बाद तीनों पर्यटकों ने अपनी गलती स्वीकार की और वहां से चले गए। घटना के दौरान किसी तरह के विवाद या मारपीट की सूचना नहीं है।

घटना स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ऋषिकेश क्षेत्र का है, लेकिन घटना टिहरी जिले के तपोवन क्षेत्र की है या फिर पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र की, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म करके बनाया अश्लील वीडियो, पीड़ित के लाइव सुसाइड पर हंसता दिखा आरोपी

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग गंगा तटों पर धार्मिक मर्यादाओं के पालन की मांग कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999