उत्तराखंड- हंसी-मजाक में चली गई जान…एयर प्रेशर पाइप से हवा भरने पर युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर- उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित रबूपुरा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सहकर्मियों की कथित शरारत ने एक युवक की जान ले ली। एयर प्रेशर पाइप से पेट में हवा भर दिए जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए काशीपुर निवासी समीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यमुना सिटी के रबूपुरा स्थित सेक्टर-29 में सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में 16 जून की सुबह तीन सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। तीनों कर्मचारी मूल रूप से काशीपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी एयर प्रेशर मशीन से सफाई का कार्य कर रहा था, जबकि समीर झाड़ू लगा रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: किसी और से संबंध के शक में प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर लिव पार्टनर महिला की हत्या

इसी दौरान सहकर्मी दिलशाद ने कथित तौर पर मजाक के तौर पर एयर प्रेशर पाइप समीर के गुदा द्वार पर लगाकर हवा भर दी। मौके पर दूसरा सहकर्मी जीशान भी मौजूद था। अचानक तेज दबाव से हवा शरीर के अंदर जाने पर समीर दर्द से चीखने लगा और उसके गुप्तांग से खून बहने लगा।

घटना के बाद दोनों आरोपी घबरा गए और मामले की जानकारी सुपरवाइजर को दी गई। गंभीर हालत में समीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उसकी आंत फटने की पुष्टि हुई। कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शादी के बाद आई बेटियों को अब लाने होंगे मायके से कागज, जानिए वजह

मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में शव को काशीपुर क्षेत्र के कुंडा लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार/दफन किया गया।

परिजनों के अनुसार समीर चार बहनों का इकलौता भाई था। वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां उठाने और अपनी बहनों की शादी के लिए कमाने घर से बाहर गया था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  Badrinath Dham चढ़ावा चोरी: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रमोद नौटियाल

उधर, कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिलशाद और जीशान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999