हल्दूचौड़ में सुरूचि गैस एजेंसी की लापरवाही: समय पर गैस आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान, पड़ोसियों से मांगकर चल रहा काम

खबर शेयर करें -


​
​हल्दूचौड़
क्षेत्र में सुरुचि गैस एजेंसी द्वारा समय पर एलपीजी गैस की आपूर्ति न किए जाने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गैस सप्लाई न होने के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए पड़ोसियों से गैस लेकर अपनी व्यवस्था चलानी पड़ रही है।
​इन इलाकों में है मुख्य समस्या:
गैस एजेंसी द्वारा हर सोमवार को हल्द्वूचौड़ के हरेकृष्णा आश्रम, सूबेदार फार्म जग्गी परमा हाडाग्राम एक दर्जन गांव आसपास के अन्य गांवों में गैस की सप्लाई की जाती है। लेकिन समयानुसार गैस न मिलने से ग्रामीण और स्थानीय उपभोक्ता खासे हताश हैं।
​एक सप्ताह से बुकिंग के बावजूद सिलेंडर गायब:
प्रभावित उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही गैस सिलेंडर बुक करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। समय पर गैस न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
​फोन न उठाने और स्विच ऑफ मिलने से आक्रोश:
उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि एजेंसी में बार-बार टेलीफोन करने पर या तो फोन उठाया नहीं जाता या फिर फोन स्विच ऑफ मिलता है। एजेंसी के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और लगातार हो रही लापरवाही के चलते स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई!, डंपर से व्यक्ति को कुचलने वाले ड्राइवर को यहां से किया गिरफ्तार, ट्रक भी किया सीज,देखे video
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999