मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का रेबन काटकर शुभारंभ किया

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का रेबन काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही श्री धामी ने दो एंबुलेंस जिनमें पहली एंबुलेंस को


बग्घचौवन व दूसरी एम्बुलेंस को दियाचाँदपुर के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कोरोनकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों मीनू जोशी, पुष्पा मेहता, रश्मि जोशी, हेमंती तथा विद्यावती को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर बहरी संजीदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के साथ ही अब शीघ्र ही कुमाऊं वासियों को भी कुमाऊ में ही एम्स का लाभ जनता को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा निरंतर कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा की ऑक्सिजन प्लांट के बनने से ऑक्सिजन की कोई कमी नही रहेगी तथा आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों का और भी बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा।
………………..

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  डीएम ने आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999