चोरगलिया शेरनाला आया उफान पर, 10 लोगों को रेस्क्यू कर निकला

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। रविवार देर रात शेर नाले में आए तेज बहाव की चपेट में एक फॉर्च्यूनर कार बह गई, जिसमें 10 लोग सवार थे।


घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस ने मौके पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जोखिम भरे हालातों के बावजूद, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया 28 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान


स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें। क्षेत्र में फिलहाल येलो अलर्ट जारी है और आपदा प्रबंधन टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999