हल्द्वानी की इन रूट्स पर संचालित की जाएगी सिटी बस

खबर शेयर करें -

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह ने अवगत कराया कि, मंगलवार 14 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हल्द्वानी महानगर एवं सम्बद्ध ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सुलभ परिवहन सुविधा प्रदान करने हेतु सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया।यह सिटी बस सेवा नगर के तीन मार्गों पर संचालित की गयी है।

1- रानीबाग-डिग्री कॉलेज- रोडवेज बस स्टैण्ड- मुखानी – कठघरिया- लामाचौड़- भाखड़ा-चौफला-हाईडिल गेट-रानीबाग।
2- बस स्टेशन-नरीमन चौराहा-सर्किट हाउस-स्टेडियम-तीन पानी-गोरापड़ाव-गन्ना सेन्टर-सुशीला तिवारी अस्पताल-धान मिल-पीलीकोठी-मुखानी-बस स्टैंड।

यह भी पढ़ें -  सड़क दुर्घटना में 1 की मौत,2 घायल

3-बस स्टेशन-सिंधी चौराहा-देवलचौड़-बिड़ला स्कूल-गैस गोदाम रोड-सेंट्रल अस्पताल-मुखानी- बस स्टैंड
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि सिटी बस सेवा का संचालन ग्रीष्मकाल में प्रातः 6:30 बजे से व शीतकाल में प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999