Uttarkashi Cloudburst : ग्राउंड जीरो पर CM, केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत

खबर शेयर करें -

Uttarkashi Cloudburst चिनूक और MI 17 देहरादून में तैनात

Uttarkashi Cloudburst : आपदा ग्रस्त धराली (उत्तरकाशी) में राहत और बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

PM मोदी ले रहे पल-पल का अपडेट

पीएम मोदी ने भी बुधवार सुबह सीएम धामी से फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा और इसके बाद चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने पीएम को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें -  New Rules 1 June 2025: FD से लेकर LPG तक…, 1 जून से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी

सीएम धामी भी बुधवार सुबह प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए, राहत कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी मुलाकात की।

dharali
ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री समयबद्ध तरीके से प्रभावितों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर एक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाते हुए, सामान्य स्थिति बहाल करना है।

यह भी पढ़ें -  38 वे राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में 11 खिलाड़ी हल्दूचौड़ के, लगा बधाईयों का तांता

चिनूक और MI 17 देहरादून में तैनात

इधर, राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने चंडीगढ़, सरसावा और आगरा से 2 चिनूक और 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर, बुधवार तड़के ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपलब्ध करा दिए। सड़क यातायात बहाल करने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है। बचाव अभियान में सेना के 125 अधिकारी और जवान, आईटीबीपी के 83 अधिकारी और जवान भी लगे हुए हैं। इधर, बीआरओ के 6 अधिकारी, 100 से अधिक मजदूरों के साथ बाधित सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं।

Uttarkashi Cloudburst चिनूक और MI 17 देहरादून में तैनात
चिनूक और MI 17 देहरादून में तैनात

दून और ऋषिकेश एम्स में घायलों के लिए बेड आरक्षित

स्वास्थ्य विभाग ने आपदा में घायलों को उपचार प्रदान करने के लिए दून मेडिकल कॉलेज, कोरोनेशन जिला अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में बेड आरक्षित किए हैं, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी उत्तरकाशी के लिए रवाना किया गया है। विशेष रूप से मनोचिकित्सक भी आपदाग्रस्त क्षेत्र में भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें -  तलाक से परेशान था शख्स, चलती मेट्रो ट्रेन के अंदर लगा दी आग, Video Viral

झाल –हर्षिल में राहत शिविर शुरु

इस बीच मौके पर सेना, आईटीबीपी के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने इंटर कॉलेज हर्षिल, जीएमवीएन और झाला में राहत शिविर प्रारंभ किए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली और संचार नेटवर्क को बहाल किए जाने के प्रयास भी युद़धस्तर पर किए जा रहे हैं।

एनआईएम और एसडीआरएफ लिम्चागाड में अस्थायी पुल निर्माण में भी जुट गई है। राज्य सरकार मंगलवार शाम को ही तीन आईएएस अधिकारियों के साथ ही दो आईजी और तीन एसएसपी स्तर के आईपीएस को राहत एवं बचाव अभियान में समन्वय के लिए उत्तरकाशी रवाना कर चुकी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999