सीएम धामी ने सुनी जनसमस्या, अधिकारियों को दिए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश

खबर शेयर करें -
cm dhami samasya

राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्या, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या सुनने के बाद, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों और मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और नियमित फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां नगर पालिका अध्यक्ष हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारी से कार्य करते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और शिकायत निवारण प्रक्रिया को तकनीकी माध्यमों से और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  जिला बदर की कार्रवाई दो सगे भाइयों को 6 माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

जनभागीदारी और संवाद का अवसर है रजत जयंती वर्ष: CM

सीएम ने कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष जनभागीदारी और संवाद का अवसर है। इस दौरान जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर नागरिक को विकास योजनाओं का सीधा लाभ जनता को जल्दी मिले।

यह भी पढ़ें -  एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही,रामनगर पुलिस की टीम ने प्रोफेसनल पुलिसिंग से सुलझाई 02 सनसनीखेज हत्याओं की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार,देखे वीडियो

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भी राज्यहित में रचनात्मक सुझाव देने और जनसेवा के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रत्येक नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनता का हित और प्रदेश का समग्र विकास है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999