प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, तैयारियों का लिया जायजा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पीएम नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वहां पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके दौरे के तहत बुधवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा की।

निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
बदरीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे पूर्व सैनिक,वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों के खिलाफ मार्च निकाल जताया आक्रोश

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री
21 अक्टूबर को केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जबकि बदरीनाथ में दर्शन के बाद देश के अंतिम गांव माणा में सीमांत क्षेत्रों के विकास को शुरू की गई वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सड़क व रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें -  पानी की मोटर चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा
प्रधानमंत्री के रूप में नमो का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। 21 अक्टूबर को लगभग ढाई घंटे केदारनाथ में रहने के बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। भगवान बदरीनारायण के दर्शन व पूजा के पश्चात वह रिवरफ्रंट एवं साकेत चौक में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।

यह भी पढ़ें -  पुलिस के 327 पदों पर भर्ती के लिए कार्मिक, वित्त और गृह विभाग ने दी मंजूरी, कैबिनेट में लगेगी मुहर

22 अक्टूबर की सुबह दिल्ली रवाना हो जाएंगे प्रधानमंत्री
दोपहर में प्रधानमंत्री माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर बदरीनाथ लौटकर अराइवल प्लाजा व झील निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। शाम को उनके समक्ष बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करने के बाद 22 अक्टूबर की सुबह प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999