प्रधानाचार्य की पुलिस से शिकायत, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल के बागेश्वर में पुलिस भी उस वक्त हैरत में पड़ गई जब 112 में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की ऐसी शिकायत की पुलिस सीधे शिकायत करने वाले की घर पहुंच गई। मामला स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का था। आरोप प्रधानाचार्य पर था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  वन प्रभाग के नए DFO के खिलाफ धरने पर वनकर्मी, किया कार्य बहिष्कार, लगाया ये आरोप

दरअसल कपकोट तहसील के जगथाना क्षेत्र के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां पर 14 साल भाष्कर पुत्र प्रेम सिंह शनिवार को स्कूल गया था। उसके पिता के अनुसार उनका बेटा कापी के पन्ने फाड़ रहा था। आरोप है इस पर प्रधानाचार्य ने उनके बेटे को थप्पड़ मार दिया। शाम को जब उनका बेटा स्कूल से घर पहुंचा। उसने कान में दर्द होने की बात बताई। बताया कि इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल की। पुलिस की टीम घर आई।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-12 महिला पुलिस अधिकारियों के तबादले


उनसे मामले की जानकारी ली। इसके बाद छात्र को शनिवार रात अस्पताल ले जा गया। यहां पर उपचार करने वाली डॉक्टर ने किशोर के कान के नीचे निशान होने की बात कही। हालांकि इस मामले में प्रधानाचार्य से बात करने का प्रयास किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो पाया। संपर्क होने पर उनका पक्ष भी लिखा जायेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999