महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला, कहा- अपराधियों के हौसले बुलंद

Ad
खबर शेयर करें -


राज्य में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे है बलात्कार और हत्याकांड की घटनाओं के विरोध में आज महानगर कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

महानगर कांग्रेस ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार गवर्नेंस के मामले में पूरी तरह असफल साबित हुई है। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था दिन पर दिन खराब होती जा रही है। पूरे प्रदेश में महिलाएं गायब हो रही हैं।

यह भी पढ़ें -  लाल कुआं -यहां बेकाबू हुए ट्रक ने कई बाइक और वाहनों को मारी टक्कर

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद
महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और उसके बाद उनकी हत्या की जा रही हैं। लेकिन बावजूद इसके सरकार मौन बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। इसके साथ-साथ दूसरे प्रदेश के अपराधी यहां आकर अपराध करके चले जा रहे हैं लेकिन कानून व्यवस्था सोई हुई है।

यह भी पढ़ें -  इंटरलॉकिंग सड़क छह महीने में हुई ध्वस्त, स्थानीय लोगों में आक्रोश

सरकार पर करन माहरा ने जमकर साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को आधार बनाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े मामलों में भाजपा के नेताओं का नाम बार-बार आता है। लेकिन उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999