कांग्रेस MLA राजकुमार ने कर ली BJP में घरवापसी, देखते रह गए हरदा-प्रीतम CM धामी ले उड़े पार्टी विधायक, नैरेटिव बन रहा जब विधायक नहीं संभाल पा रहे सरकार कैसे बनाएंगे!

खबर शेयर करें -


बीजेपी का मिशन 2022 से पहले Operation Lotus शुरू
कांग्रेस विधायक राजकुमार की BJP में हुई घर वापसी
सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक रहे उपस्थित
चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कराई ज्वाइनिंग
दिल्ली: रविवार को कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका! कांग्रेस विधायक राजकुमार ने बदला पाला। दिल्ली में विधायक राजकुमार ने बीजेपी का दामन था। विधायक राजकुमार 2007 में सहसपुर से बीजेपी के विधायक चुने गए थे और 2012 में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार बागी लड़ गए थे लेकिन जीत नहीं पाए। 2017 में कांग्रेस टिकट पर पुरोला (आरक्षित सीट) से चुनाव जीते राजकुमार बैटल 2022 से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि राजकुमार की नजर राजपुर रोड (आरक्षित सीट) पर है जहां से वर्तमान में खजानदास विधायक हैं।

यह भी पढ़ें -  आंधी तूफान के चलते आम लीची आडू खुमानी बिजली के पोलो को भारी नुकसान

दरअसल, बीजेपी ने चुनाव पूर्व ही ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। इसके तहत विरोधी दलों के नेताओं को बाइस बैटल छिड़ने से पहले अपने पाले में लाया जा रहा है। आज दिल्ली में कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया। कांग्रेस विधायक राजकुमार की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अच्छी छनती है और राजकुमार की घरवापसी में सीएम धामी की अहम भूमिका देखी जा रही है।सीएम धामी सुबह ही राजकुमार की घरवापसी कराने दिल्ली पहुंच गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में राजकुमार की ज्वाइनिंग के समय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  भारी बरसात से गोला नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर ,स्थानीय विधायक ने किया निरीक्षण

कांग्रेस के लिए राजकुमार का पाला बदलना तगड़ा झटका है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों मे कई और कांग्रेसी नेता पालाबदल कर सकते हैं। इसे जहां कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है वहीं काऊ एपिसोड के बहाने हरक सिंह रावत से लेकर मंत्री महाराज द्वारा दिए संकेतों के काउंटर के तौर भी देखा जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999