छात्र संघ चुनाव : एमबीपीजी में ABVP का दबदबा, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। एबीवीपी के अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

15वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद अभिषेक गोस्वामी को 1625 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को 1465 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अभिषेक को 160 वोटों की निर्णायक बढ़त मिली।

यह भी पढ़ें -  मंत्री रेखा आर्या ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात, समसामयिक विषयों पर की चर्चा

एबीवीपी की इस जीत के साथ ही संगठन ने कॉलेज में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999