मनसा देवी हादसे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, हाईकोर्ट जज से की जांच मांग

खबर शेयर करें -

ganesh godiyal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल लापरवाही का नतीजा है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विपक्ष ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

कांग्रेस नेता गोदियाल ने कहा कि मंदिर परिसर में हुई इस बड़ी घटना के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है, जबकि इन दिनों उत्तराखंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक यात्राओं पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा का गजब हाल 12 फिट के नाले को नाली में बदल दिया, MNA के निरीक्षण में खुली पोल* -

HC के सिटिंग जज की अध्यक्षता में हो मनसा देवी हादसे की जांच

गणेश गोदियाल ने सरकार से मांग की कि इस घटना की सिर्फ मजिस्ट्रेट जांच नहीं, बल्कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच से स्पष्ट होना चाहिए कि कहां चूक हुई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उफान पर गौला नदी, जलस्तर 55 हजार क्यूसेक पार, तराई में मचा हड़कंप,देखे वीडियो

अर्धकुंभ और नंदा देवी राज यात्रा का प्लान हो सार्वजनिक : गोदियाल

गोदियाल ने सरकार से पूछा कि आने वाले समय में अर्धकुंभ और नंदा देवी राज यात्रा जैसी बड़ी धार्मिक घटनाओं के लिए क्या सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना प्लान सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि विपक्ष भी उसमें सुझाव देकर सहयोग कर सके

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  kainchi dham आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, बाईपास प्रोजेक्ट का रास्ता साफ, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999