कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे-सीएम धामी

खबर शेयर करें -

कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर बाजपुर में पिछले दिनों कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले यशपाल आर्य ने सीधेतौर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और सरकार पर ही गंभीर आरोप लगा दिए थे। उन्होंने कहा था कि यह सब अरविंद पांड के कहने पर किया गया है।

इस मामले में अब सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं। सभी ने देखा कि किस तरह से दोनों लड़ रहे थे। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि इसमें सरकार कहां से आ गई ?

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में गठित इन्सीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (आर्इ0आर0एस0) में नामित अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके दायित्वों के संबंध में विकास भवन सभागार में स्लार्इड शो के माध्यम से जानकरी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। कांग्रेस इस ममाले को लेकर आक्रोशित है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की जा रही है। हालांकि, सरकार ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस क्या करती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999