एक हफ्ता और बढा राज्य में कोरोना कर्फ्यू

खबर शेयर करें -

राज्य में कर्फ्यू को लेकर एक बड़ी खबर समय आ रही है जानकारी अनुसार 17 अगस्त तक प्रभावी रहेगा कोविड कर्फ्यू, जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त दिशानिर्देश पहलेकी तरह रहेंगे।कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को वर्तमान रियायत के साथ एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है। इस दौरान रात्रि में आवाजाही को लेकर सख्ती बरतने पर खास फोकस रहेगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।शासन ने कोविड-19 कर्फ्यू को एक हफ्ता और बढ़ाया अब केवल नाइट कर्फ्यू की पाबंदी प्रदेश में प्रभावी है आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियन्त्रण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड कर्फ्यू आदेश संख्या: 394 / USDMA / 792 (2020), दिनांक 02 अगस्त, 2021 अग्रिम 07 दिवस (दिनांक 10.08.2021 प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 17.08.2021 प्रातः 06:00) तक प्रभावी रहेगा।

उक्त आदेश में दिये गये समस्त दिशानिर्देश पूर्व की भांति यथावत रहेगें। पिछले हफ्ते 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। जिसे बढ़कर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन चार जिलों में हिमस्खलन का खतरा, जारी की चेतावनी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ किए तैनात
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999