उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक की फेक फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है अशोक कुमार की फेक फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम इरशाद है जो कि भरतपुर राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आरोपी इरशाद इसके बाद भरतपुर से आंध्र प्रदेश भाग गया था। अलग-अलग टीमें इरशाद को ट्रैक कर रही थी। इरशाद के आंध्र प्रदेश भागने के बाद राज्य पुलिस और एसटीएफ के लिए उसे गिरफ्तार करना पड़ा चैलेंज बन गया था।आखिरकार पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल साइबर ठगों ने उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की थी। तनुज ओबरॉय ने मोती बाजार में साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। तहरीर में तनुज ने बताया था कि सोमवार की रात एक फेसबुक आईडी से मैसेज आया और 10000 रुपये की मांग की गई। फेसबुक आईडी की प्रोफाइल पर डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा था। शुरुआती जांच में पता चला था कि आरोपी का कनेक्शन बिहार झारखंड और राजस्थान से हो सकता है। इसके बाद 6 टीमें बनाई गई थी और इसकी जांच शुरू की गई थी। आखिरकार इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़,नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने किया ये कार्य
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999